CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में रविवार को महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों का आरोप है कि महिला कान में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात कही. इसके बाद पहले एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी की गई. उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया.

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों का खारिज कर दिया है।

कान में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थीं सुखम बाई

परिजनों के मुताबिक, मस्तूरी क्षेत्र के ठाकुरदेवा निवासी सुखम बाई साहू के कान में दर्द था. उन्हें इलाज के लिए श्रीराम केयर हॉस्पिटल लाया गया था. यहां से उन्हें कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया. वहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच के बाद उनके हार्ट में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी, परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने ब्लॉकेज की स्थिति देखते हुए एंजियोग्राफी और इसके बाद एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी थी. इसके बाद सुखम बाई को वापस श्रीराम केयर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉ. अभिषेक कुमार ने उनकी एंजियोप्लास्टी की. परिजनों के अनुसार, उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई.

बेटी ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

महिला की बेटी संगीता साहू ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वे अपनी मां को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. संगीता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी उठाई है.

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर, श्रीराम केयर हॉस्पिटल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है. प्रबंधन का कहना है कि उपचार के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई. हालांकि, महिला की मौत के कारणों और उपचार की पूरी प्रक्रिया को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन CSP और थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, महिला की मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

Related Post

One thought on “CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद आज रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी CG News: धान से लदे पिकअप को छोड़ने के नाम पर SDM-तहसीलदार पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो-ऑडियो वायरल CG News: विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों को हाई कोर्ट से झटका, एक लाख रुपये फीस वापसी और पुराने स्टाइपेंड की मांग खारिज
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home