CG News: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में दिसंबर में चुनाव, वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारने के लिए बढ़ी तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में दिसंबर में चुनाव, वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारने के लिए बढ़ी तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में दिसंबर में चुनाव, वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारने के लिए बढ़ी तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में दिसंबर महीने में चुनाव प्रस्तावित हैं. इनमें 4 नगर निगम भी शामिल हैं. चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया चला रहा है. इसी दौरान प्रारंभिक मतदाता सूची में कई तरह की गलतियां सामने आई हैं. कहीं मतदाताओं के नाम गलत दर्ज हैं, तो कहीं पुरुषों और महिलाओं का जेंडर ही बदल दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर,  दो

वोटर लिस्ट में पुरुषों को महिला और महिलाओं को पुरुष बताया

प्रारंभिक सूची में सामने आई गलतियों के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों के नाम गलत छपे हैं, जबकि कुछ मतदाताओं के जेंडर की जानकारी भी गलत दर्ज की गई है. ऐसे में लोगों को अपनी जानकारी ठीक कराने के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

UP में चुनाव की बड़ी तैयारी, निर्वाचन अधिकारी का निर्देश, सही मतदाता सूची  बने, गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त | UP Election Officer Navdeep Rinwa  instructions to correct voter list irregularities will not be tolerated ann

दावा-आपत्ति की तारीख 3 नवंबर तक बढ़ाई गई

मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी है. पहले इसकी अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 नवंबर कर दिया गया है. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की समय सीमा भी 3 नवंबर से बढ़ाकर 6 नवंबर कर दी गई है, वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा शिकायतें रायपुर से लगे बिरगांव नगर निगम क्षेत्र से सामने आई हैं. यहां मौजूदा महापौर नंदलाल देवांगन का नाम महिला वर्ग में दर्ज होने की बात सामने आई है. वहीं पूर्व महापौर अंबिका यदु को पुरुष के रूप में दर्शाया गया है. इसके अलावा मेयर इन काउंसिल सदस्य इकराम अहमद और भाजपा नेता भागीरथी साहू का जेंडर भी महिला दर्ज होने की जानकारी दी गई है.

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताई तारीख बढ़ाने की वजह

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे. उन्होंने बताया कि अर्नब तूफान के कारण कई लोग निर्धारित समय में अपनी आपत्तियां दर्ज नहीं करा पाए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए दावा-आपत्ति की तारीख बढ़ाई गई है. उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थानों पर निशुल्क उपलब्ध है, इस बार बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम सहित 5 नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं. इन चुनावों से पहले मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को सुधारने के लिए आयोग ने दावा-आपत्ति की समय सीमा बढ़ाई है. अब मतदाताओं को 3 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को छात्रावास अधीक्षकों की सांकेतिक हड़ताल, सेवा शर्तों और पदोन्नति सहित कई मांगें उठाईं

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में दिसंबर में चुनाव, वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारने के लिए बढ़ी तारीख”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन, अंतिम वीडियो में कही थी जल्द लौटने की बात CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बिना परीक्षा के मार्कशीट में दिए ग्रेड, NEP के नए विषयों की परीक्षा ही नहीं हुई CG News: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में दिसंबर में चुनाव, वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारने के लिए बढ़ी तारीख CG News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को छात्रावास अधीक्षकों की सांकेतिक हड़ताल, सेवा शर्तों और पदोन्नति सहित कई मांगें उठाईं CG News: सरगुजा में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू को मिली हत्या की धमकी, गुमनाम पत्र में जेल के अंदर से साजिश रचने का दावा CG News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की 448 पदों की भर्ती फिर शुरू होगी, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home