CG Weather: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका

CG Weather: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका

CG Weather: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क हो गई है, प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने की, इसमें राजस्व, आपदा प्रबंधन, मौसम विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, अधिकारियों को संभावित मौसम संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में भारी बारिश का 24 से 48 घंटे का येलो अलर्ट

27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता के निर्देश

बैठक में सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए, प्रशासन को कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने और स्थिति की नियमित जानकारी मंत्रालय तक पहुंचाने के लिए कहा गया है, संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम  विभाग का रेड अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan

छह जिलों में ज्यादा असर की आशंका

मौसम संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में संभावित चक्रवात का असर अधिक हो सकता है, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है, संबंधित जिलों के प्रशासन को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा गया है.

राहत शिविरों से लेकर अस्पतालों तक तैयारी के निर्देश

आपदा प्रबंधन विभाग को राहत शिविर तैयार रखने और वहां भोजन, पेयजल तथा जरूरी दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को तैयार रखने और आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है.

किसानों और बचाव दलों को लेकर भी अलर्ट

संभावित बारिश को देखते हुए कृषि विभाग को किसानों के लिए जरूरी सलाह जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे कटी हुई फसलों और कृषि उपज को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठा सकें, वहीं NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखने तथा जरूरत के अनुसार बस्तर संभाग में अतिरिक्त बचाव दल तैनात करने की तैयारी की जा रही है, फिलहाल, राज्य सरकार संभावित चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है, प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा, राहत व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखना है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का हल्ला बोल, 2% डीए और एरियर भुगतान की मांग तेज

Related Post

One thought on “CG Weather: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: रामविचार नेताम के ‘नो कमेंट्स’ ने दिलाई कवासी लखमा की याद, स्मृति ईरानी की बैठक में मंत्रियों के कामकाज पर चर्चा CG News: छत्तीसगढ़ में ED की कई ठिकानों पर छापेमारी, रायपुर में कारोबारी नितिन डागा और दुर्ग में गुलशन बघेल के घर जांच CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अन्नदाता गर्जना रैली, 3358 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी की मांग CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का प्रदर्शन, 5 हजार करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर कटोरा लेकर सड़क पर उतरेंगे CG Weather: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का हल्ला बोल, 2% डीए और एरियर भुगतान की मांग तेज
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home