CG News: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, मां-बेटी समेत 14 घायल, VIP चौक और जमदुआरी घाट पर दुर्घटनाएं

CG News: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, मां-बेटी समेत 14 घायल, VIP चौक और जमदुआरी घाट पर दुर्घटनाएं

CG News: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, मां-बेटी समेत 14 घायल, VIP चौक और जमदुआरी घाट पर दुर्घटनाएं

CG News: छत्तीसगढ़ में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए. पहला हादसा राजधानी रायपुर के VIP चौक पर हुआ, जहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की जान चली गई. वहीं, दूसरा हादसा कोरिया जिले के जमदुआरी घाट पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

यूपी में भीषण हादसा: रोडवेज बस से टकराया दूध से भरा टैंकर, बच्चा समेत चार  लोगों की मौत; 28 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

रायपुर के VIP चौक पर ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा

रायपुर के टेमरी गांव की रहने वाली गंगा साहू (35) अपनी 9 साल की बेटी रितिका साहू के साथ स्कूटी से शहर की ओर आ रही थीं. रविवार दोपहर VIP चौक पर ट्रक क्रमांक MH15EG7219 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों उसकी चपेट में आ गईं. हादसा इतना गंभीर था कि गंगा साहू की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल रितिका को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

VIP रोड पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

VIP रोड और VIP चौक पर पहले भी सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है. लगातार हादसों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पहले भी प्रदर्शन किया है. ताजा घटना के बाद एक बार फिर इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

राजस्‍थान: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्‍चों समेत 9 की मौत - rajasthan  udaipur road accident five teachers school children death - AajTak

कोरिया में बस और बोलेरो की टक्कर, महिला की मौत

दूसरा हादसा रविवार सुबह कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर नगर जंगल के पास जमदुआरी घाट में हुआ. रांची से चिरमिरी जा रही राजहंस बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बोलेरो सवार रितु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी निवासी श्रद्धालु बोलेरो से कुदरगढ़ जा रहे थे. इसी दौरान जमदुआरी घाट के पास वाहन की बस से भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

चार बच्चों समेत 14 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

बस-बोलेरो दुर्घटना में चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलने पर चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की.

जमदुआरी घाट ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित

जमदुआरी घाट पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इस स्थान को नेशनल हाईवे की ओर से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है. इसके बावजूद यहां एक बार फिर गंभीर सड़क हादसा हुआ है. फिलहाल, रायपुर और कोरिया दोनों जगह हुई दुर्घटनाओं की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवाती तूफान के असर से होगी भारी बारिश

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, मां-बेटी समेत 14 घायल, VIP चौक और जमदुआरी घाट पर दुर्घटनाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: स्मृति ईरानी के रायपुर पहुंचते ही BJP में सादगी का संदेश, बाइक रैली स्थगित, मंत्री का काफिला भी कार्यालय में नहीं घुसा CG News: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, मां-बेटी समेत 14 घायल, VIP चौक और जमदुआरी घाट पर दुर्घटनाएं CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवाती तूफान के असर से होगी भारी बारिश CG News: रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन दुकान में आग, चौथी मंजिल का फर्नीचर जलकर राख CG News: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट, जांच में खाने के लिए असुरक्षित मिले दो ब्रांड, 44 दिन बाद हुई कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ में विभागीय TET परीक्षा OMR शीट से कराने की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने उठाए CBT पर सवाल
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home