CG News: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट, जांच में खाने के लिए असुरक्षित मिले दो ब्रांड, 44 दिन बाद हुई कार्रवाई

CG News: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट, जांच में खाने के लिए असुरक्षित मिले दो ब्रांड, 44 दिन बाद हुई कार्रवाई

CG News: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट, जांच में खाने के लिए असुरक्षित मिले दो ब्रांड, 44 दिन बाद हुई कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 750 किलो पनीर नष्ट कराया है. यह पनीर मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड का था, जिसके नमूने जांच में इंसानों के खाने के लिए असुरक्षित पाए गए थे. शनिवार को विभाग की टीम ने उरला स्थित फैक्ट्री में पनीर को नष्ट कराया, ताकि इसे दोबारा बाजार में नहीं बेचा जा सके. हालांकि, लैब रिपोर्ट में पनीर को अनसेफ बताए जाने के 44 दिन बाद इसे नष्ट किए जाने का मामला भी सामने आया है.

मिलावटी पनीर पर सख्त कार्रवाई, जालंधर में फूड सेफ्टी टीम की छापामारी; 75 किलो  पनीर जब्त - strict action against adulterated paneer food safety team raids  jalandhar 75 kg paneer seized

ओडिशा भेजी जा रही थी पनीर की खेप

मामला 8 सितंबर का है, जब खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर के जोरा इलाके में ओडिशा की ओर जा रही एक पिकअप को रोका था. वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर लदा हुआ था. संदेह होने पर टीम ने पूरी खेप जब्त कर पनीर के नमूने जांच के लिए रायपुर की लैब भेजे. 12 सितंबर को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें मिल्की मलाई और मलाई मैजिक दोनों ब्रांड के पनीर के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे. रिपोर्ट में पनीर को खाने के लिए असुरक्षित बताया गया. इसके बाद विभाग ने फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया.

कंपनी ने दोबारा जांच की मांग की

लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के संचालकों ने सरकारी प्रयोगशाला की जांच पर सवाल उठाए और दोबारा परीक्षण कराने की मांग की. उन्होंने नमूनों को नेशनल फूड लैब भेजने की बात कही. इसी बीच कंपनी की ओर से पनीर को नष्ट करने के लिए आवेदन भी दिया गया. इसके बाद शनिवार को खाद्य विभाग की टीम उरला स्थित फैक्ट्री पहुंची और वहां रखे 750 किलो पनीर को नष्ट कराया. कार्रवाई का उद्देश्य असुरक्षित पाए गए पनीर को दोबारा बाजार में पहुंचने से रोकना था.

महाराष्ट्र में 'एनालॉग' पनीर पर 1 साल का बैन, होटल-रेस्टोरेंट को चेतावनी,  परोसा तो लगेगा भारी जुर्माना | fake analogue paneer in Maharashtra One year  ban on rules break ...

दोनों कंपनियों के मालिकों पर केस की तैयारी

खाद्य विभाग अब दोनों ब्रांड की कंपनियों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यानी CJM कोर्ट में चालान पेश किया जा सकता है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच और विभागीय प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी.

दुर्ग-भिलाई में भी खाद्य विभाग की कार्रवाई

इससे एक दिन पहले दुर्ग-भिलाई में भी खाद्य विभाग ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी. वहां कथित तौर पर एक्सपायरी दूध से पनीर और गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार की जा रही थीं. विभागीय टीम ने मौके पर करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया, जबकि तीन दुकानों को बंद कराया गया. वहीं, वैशाली नगर में एक दुकानदार पर बिस्किट के पैकेट पर वास्तविक तारीख से नौ दिन आगे की एक्सपायरी डेट डालकर बेचने का आरोप सामने आया. उसके खिलाफ भी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में विभागीय TET परीक्षा OMR शीट से कराने की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने उठाए CBT पर सवाल

Related Post

One thought on “CG News: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट, जांच में खाने के लिए असुरक्षित मिले दो ब्रांड, 44 दिन बाद हुई कार्रवाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: स्मृति ईरानी के रायपुर पहुंचते ही BJP में सादगी का संदेश, बाइक रैली स्थगित, मंत्री का काफिला भी कार्यालय में नहीं घुसा CG News: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, मां-बेटी समेत 14 घायल, VIP चौक और जमदुआरी घाट पर दुर्घटनाएं CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवाती तूफान के असर से होगी भारी बारिश CG News: रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन दुकान में आग, चौथी मंजिल का फर्नीचर जलकर राख CG News: रायपुर में 750 किलो पनीर नष्ट, जांच में खाने के लिए असुरक्षित मिले दो ब्रांड, 44 दिन बाद हुई कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ में विभागीय TET परीक्षा OMR शीट से कराने की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने उठाए CBT पर सवाल
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home