CG News: बालोद में मानव तस्करी का भंडाफोड़, बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी के नाम पर मजदूरों को बनाया बंधक

CG News: बालोद में मानव तस्करी का भंडाफोड़, बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी के नाम पर मजदूरों को बनाया बंधक

CG News: बालोद में मानव तस्करी का भंडाफोड़, बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी के नाम पर मजदूरों को बनाया बंधक

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानव तस्करी और बंधक बनाए जाने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां कोतवाली थाना इलाके के करहीभदर गांव के दो मजदूरों को बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया और फिर उन्हें तमिलनाडु में ले जाकर बंधक बना लिया गया.

नागपुर के बजाय तमिलनाडु ले जाकर बनाया बंधक

मिली जानकारी के अनुसार, दलालों ने दोनों लाचार मजदूरों को अच्छी सैलरी पर नागपुर की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम दिलाने का झांसा दिया था, जिससे आकर्षित होकर मजदूर उनके साथ चले गए, लेकिन दलाल उन्हें नागपुर ले जाने के बजाय सीधे तमिलनाडु ले गए और वहां एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रख लिया.

फिरौती की मांग और परिजनों से ऑनलाइन वसूली

मामला तब और डरावना हो गया जब किडनैपर्स ने मजदूरों के परिजनों को फोन पर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं भेजे गए तो उनके बेटों को छोड़ा नहीं जाएगा, लगातार मिल रही धमकियों से घबराए परिजनों ने मजबूर होकर किडनैपर्स के बताए अनुसार 16 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए, इसके बावजूद बंधकों को रिहा नहीं किया गया और लगातार पैसों के लिए फिर से धमकी दी जा रही है.

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

इस पूरी घटना से सहमे पीड़ित मजदूरों के परिजनों ने आखिरकार बालोद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस घर लाया जाए, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार

Related Post

One thought on “CG News: बालोद में मानव तस्करी का भंडाफोड़, बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी के नाम पर मजदूरों को बनाया बंधक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home