CG News: धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, रायपुर में करीबी कारोबारी के ठिकाने पर भी कार्रवाई

CG News: धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, रायपुर में करीबी कारोबारी के ठिकाने पर भी कार्रवाई

CG News: धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, रायपुर में करीबी कारोबारी के ठिकाने पर भी कार्रवाई

CG News: धमतरी और रायपुर में आज प्रवर्तन निदेशालय, ED ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर पर दबिश दी है. वहीं रायपुर में उनके करीबी और लॉजिस्टिक कारोबारी अनूप अग्रवाल के ठिकाने पर भी टीम पहुंची है. दोनों स्थानों पर सुबह से ही दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी भी बताई जा रही है.

शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग मामलों से जुड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला, कोयला घोटाला और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है. धमतरी में करीब 8 सदस्यों वाली टीम दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची थी. टीम सुबह से घर के अंदर दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड खंगाल रही है. हालांकि, कार्रवाई को लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

रायपुर में अनूप अग्रवाल के ठिकाने पर भी दबिश

ED की दूसरी टीम ने रायपुर में लॉजिस्टिक कारोबारी और रामगोपाल अग्रवाल के करीबी बताए जा रहे अनूप अग्रवाल के ठिकाने पर भी कार्रवाई की है. यहां भी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. दोनों स्थानों पर ED की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं रामगोपाल अग्रवाल

इससे पहले छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने रामगोपाल अग्रवाल को 11 अगस्त 2026 को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के समय वह रायपुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध थे. इसके बाद उन्हें विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें ED की रिमांड पर भेजा था. अब उनके धमतरी स्थित घर पर हुई कार्रवाई को इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है.

ED ने लगाया करीब 3000 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

ED के अनुसार, छत्तीसगढ़ के शराब कारोबार में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी से जुड़े कथित सिंडिकेट ने बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित की थीं. जांच एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय जुटाई गई. ED का आरोप है कि यह रकम शराब बिक्री पर कथित अवैध कमीशन, बिना हिसाब वाली देशी शराब की बिक्री, डिस्टिलरों और विदेशी शराब कंपनियों से कमीशन तथा FL-10A लाइसेंस देने के एवज में कथित वसूली से जुड़ी थी. एजेंसी के मुताबिक, अपराध से अर्जित नकदी का एक हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल तक भी पहुंचाया गया था और PMLA की धारा 50 के तहत दर्ज बयानों में कथित नकदी लेनदेन का उल्लेख मिला है. ये सभी आरोप जांच एजेंसी के दावे हैं, जिनका अंतिम निर्धारण अदालत की कार्यवाही में होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा में 299 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर मानसून का असर, हसदेव नदी में बढ़े जलस्तर से काम रुका

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *