CG News: बिलासपुर में श्मशान घाट पर संदिग्ध पूजा का मामला, चीफ जस्टिस समेत 3 लोगों की तस्वीरें मिलने से जांच तेज

CG News: बिलासपुर में श्मशान घाट पर संदिग्ध पूजा का मामला, चीफ जस्टिस समेत 3 लोगों की तस्वीरें मिलने से जांच तेज

CG News: बिलासपुर में श्मशान घाट पर संदिग्ध पूजा का मामला, चीफ जस्टिस समेत 3 लोगों की तस्वीरें मिलने से जांच तेज

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है, 7 अगस्त की रात ग्राम देवरी के मुक्तिधाम में चार युवक कुछ तस्वीरें रखकर पूजा करते दिखाई दिए. ग्रामीणों को गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो वे मौके पर पहुंचे, लोगों को देखते ही चारों युवक भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए.

मौके से पूजा सामग्री मिलने का दावा

घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया, पुलिस को श्मशान घाट से मरी हुई मछली, नींबू, सिंदूर, नारियल समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिली. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ करती नजर आ रही है, पुलिस अब बरामद सामान और वीडियो की भी जांच कर रही है.

पुलिस पूछताछ में युवक ने क्या बताया

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था, पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने जेल में बंद रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए श्मशान घाट में कथित तंत्र साधना करने की सलाह दी थी.

जमानत के लिए तंत्र साधना का दावा

बताया जा रहा है कि ऋषिकेश का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद है और उसकी जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, इसी मामले को लेकर चार युवक देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार, वहां चीफ जस्टिस समेत तीन लोगों की तस्वीरें रखे जाने की बात सामने आई है, हालांकि पकड़े गए युवक ने शुरुआत में तंत्र-मंत्र करने से इनकार किया.

फरार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस अब पकड़े गए युवक से पूछताछ के साथ फरार तीन अन्य युवकों की तलाश कर रही है, साथ ही श्मशान घाट से मिली सामग्री और सामने आए वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है. ग्रामीणों का दावा है कि मुक्तिधाम में पहले भी संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और पूरी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में आज फिर तेज बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *