CG News: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, आज होगी उच्चस्तरीय समिति की पहली बैठक
CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता, UCC लागू करने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है. UCC की स्टडी, सुझाव और प्रारूप तैयार करने के लिए गठित 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति कीसमान नागरिक संहिता को लेकर गठित समिति की पहली बैठक 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित मुख्य सचिव विकास शील के कक्ष में होगी. बैठक की अध्यक्षता सुप पहली बैठक आज रायपुर में आयोजित की जाएगी. बैठक में समिति राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की संभावनाओं और कानूनी पहलुओं पर चर्चा करेगी.
रंजना देसाई की अध्यक्षता में होगी पहली बैठक
समान नागरिक संहिता को लेकर गठित समिति की पहली बैठक 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित मुख्य सचिव विकास शील के कक्ष में होगी. बैठक की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना देसाई करेंगी, इस बैठक में समिति के सदस्य उत्तराखंड के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एमके रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह शामिल होंगे.
विवाह, तलाक और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर होगा अध्ययन
समिति राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर वर्तमान कानूनी व्यवस्था का अध्ययन करेगी. इसके साथ ही विवाह, तलाक, भरण पोषण, उत्तराधिकारी और दत्तक ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, समिति अपनी रिपोर्ट और प्रस्तावित प्रारूप राज्य सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी.
नागरिकों और विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव
राज्य सरकार ने समिति को नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी भी दी है, इसके अलावा समिति उन राज्यों की व्यवस्था का भी अध्ययन करेगी, जहां समान नागरिक संहिता लागू है या इसे लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं, छत्तीसगढ़ सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर सभी कानूनी और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन कर रही है. समिति की रिपोर्ट के बाद राज्य में UCC लागू करने को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.