CG News: विधानसभा में अमानक दवाओं की खरीदी और नकटी कार्रवाई पर गरमाया मुद्दा, विपक्ष ने मांगी चर्चा

CG News: विधानसभा में अमानक दवाओं की खरीदी और नकटी कार्रवाई पर गरमाया मुद्दा, विपक्ष ने मांगी चर्चा

CG News: विधानसभा में अमानक दवाओं की खरीदी और नकटी कार्रवाई पर गरमाया मुद्दा, विपक्ष ने मांगी चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान अमानक दवाओं की खरीदी का मुद्दा सदन में गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने यह मामला उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा, विधायक ने दवाओं की गुणवत्ता और खरीदी प्रक्रिया को लेकर सवाल किए. इस मुद्दे पर सदन में सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा देखने को मिली.

PMGSY सड़कों की स्थिति पर सरकार का जवाब

विधानसभा में लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों का मामला भी उठा. विधायक प्रबोध मिंज के सवाल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि लुण्ड्रा क्षेत्र में PMGSY के तहत कुल 171 सड़कों का निर्माण किया गया है, उन्होंने बताया कि जून 2026 तक किए गए आकलन में इनमें से 31 सड़कें मरम्मत योग्य पाई गई हैं. सरकार की ओर से सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई.

नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव

विधानसभा के तीसरे दिन कांग्रेस ने नकटी में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले में स्थगन सूचना देते हुए तत्काल चर्चा की मांग की, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नकटी में की गई कार्रवाई असंवैधानिक और अमानवीय है. विपक्ष ने सरकार पर गरीब परिवारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए सदन में चर्चा की मांग रखी.

तीसरे दिन भी विपक्ष और सरकार आमने सामने

मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर बहस जारी है. अमानक दवाओं की खरीदी, ग्रामीण सड़कों की स्थिति और प्रशासनिक कार्रवाई जैसे विषयों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं सरकार की ओर से विभागीय जानकारी सदन में रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, बाघ शिकार और प्रिंटिंग अनियमितताओं पर होगी चर्चा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home