CG News: रायगढ़ में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने वापस ली शिकायत

CG News: रायगढ़ में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने वापस ली शिकायत

CG News: रायगढ़ में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने वापस ली शिकायत

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी से प्रताड़ना और नाबालिग बेटे से कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने के आरोप में गिरफ्तार वसीम मोहम्मद के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है. आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने अब वीडियो जारी कर कहा है कि उसे अपने पति से कोई शिकायत नहीं है और वह समझौता करना चाहती है.

महिला ने वीडियो में क्या कहा

महिला ने अपने बयान में कहा कि उसने गुस्से में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने यह भी दावा किया कि बच्चे से देश विरोधी नारे लगवाने वाला वीडियो हंसी-मजाक में बनाया गया था और उसके पति ने कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि नहीं की. महिला ने पुलिस अधिकारियों से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से पति के साथ समझौता करना चाहती है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है.

पहले लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह के बाद उसे पति की पहली शादी और पांच बच्चों की जानकारी मिली. उसने पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, धार्मिक दबाव और नाबालिग बच्चे से जबरन देश विरोधी नारे लगवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, बीएनएस, की विभिन्न धाराओं और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. मामले की निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी की देखरेख में की जा रही है.

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि शिकायत वापस लेने के बावजूद मामले की जांच कानून के अनुसार जारी रहेगी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: राम मंदिर चंदा विवाद पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस कल लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home