CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले में EOW का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले में EOW का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले में EOW का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा, यानी EOW, ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है. जांच एजेंसी उनसे कोयला लेवी समेत अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति अधिक समय तक कानून से बच नहीं सकता. उन्होंने कहा, “अपराध करके कोई व्यक्ति आखिर कब तक छिप सकता है. देर-सबेर उसे कानून के शिकंजे में आना ही पड़ता है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच कर रही हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

कोयला लेवी मामले में पूछताछ जारी

EOW के अनुसार, कोयला लेवी मामले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के पास से जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित एंट्रियां मिली थीं. इन्हीं तथ्यों के आधार पर रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका, संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है.

अन्य मामलों में भी होगी पूछताछ

जांच एजेंसी केवल कोयला लेवी मामले तक सीमित नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, शराब घोटाले, धान से जुड़े मामलों और अन्य संबंधित प्रकरणों में भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ की जाएगी. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ

इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल के पुत्र वैभव अग्रवाल से भी EOW ने लगातार दो दिनों तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया, लेकिन गुरुवार सुबह 11 बजे फिर से ACB और EOW कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है. फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज अहम बैठक, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर नीति पर हो सकता है फैसला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home