CG News: बिलासपुर में जल्द शुरू होगी PNG सेवा, पाइप से घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस

CG News: बिलासपुर में जल्द शुरू होगी PNG सेवा, पाइप से घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस

CG News: बिलासपुर में जल्द शुरू होगी PNG सेवा, पाइप से घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस

CG News: बिलासपुर में घरेलू रसोई गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एलपीजी सिलेंडर के विकल्प के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की सुविधा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कंपनी ने शहर में गैस नेटवर्क का विस्तार तेज कर दिया है और जुलाई के अंत तक घरेलू आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा है.

330 से अधिक परिवारों ने कराया पंजीयन

कंपनी के अनुसार अब तक 330 से अधिक परिवार पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं. इनमें से कई घरों में मीटर और कनेक्शन लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है. शुरुआत राजकिशोर नगर क्षेत्र से होगी, जिसके बाद अन्य इलाकों में चरणबद्ध तरीके से सेवा का विस्तार किया जाएगा.

54 किलोमीटर पाइपलाइन तैयार

घरों तक गैस पहुंचाने के लिए शहर में करीब 54 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा चुका है. आने वाले समय में इस नेटवर्क का विस्तार कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी सुविधा से जोड़ा जाएगा.

आसान भुगतान पर मिलेगा कनेक्शन

पीएनजी कनेक्शन के लिए अनुमानित लागत लगभग छह हजार रुपये तय की गई है. इसमें मीटर, पाइपलाइन, फिटिंग और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं. उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ आसान ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा. शुरुआती भुगतान करीब 1300 रुपये से कनेक्शन लेने की सुविधा दी जा रही है.

कच्छार प्लांट से होगी गैस आपूर्ति

शहर में गैस सप्लाई के लिए कच्छार क्षेत्र में ट्रांसमिशन गैस प्लांट तैयार किया गया है. यहीं से पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न इलाकों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाई जाएगी. कंपनी का कहना है कि आवश्यक तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.

तीन चरणों में बढ़ेगा नेटवर्क

पीएनजी सेवा का विस्तार तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में राजकिशोर नगर, मोपका, सरकंडा और गीतांजलि सिटी को शामिल किया गया है. इसके बाद मंगला और फिर कोनी क्षेत्र में नेटवर्क का विस्तार होगा. कंपनी का लक्ष्य 31 जुलाई तक राजकिशोर नगर में गैस आपूर्ति शुरू करना है, जिसके बाद अन्य इलाकों में भी क्रमवार सेवा शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: नव्या मलिक MDMA केस की जांच तेज, रायपुर पुलिस ने बनाई 5 सदस्यीय SIT, ED भी कर रही पड़ताल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.