CG News: छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने की तैयारी, महंगाई से यात्री परेशान

CG News: छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने की तैयारी, महंगाई से यात्री परेशान

CG News: छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने की तैयारी, महंगाई से यात्री परेशान

CG News: छत्तीसगढ़ में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। राज्य यातायात महासंघ ने बस किराया बढ़ाने की मांग की है, जिसके पीछे पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को मुख्य कारण बताया गया है।

किराया बढ़ाने की मांग

राज्य यातायात महासंघ ने कहा है कि बस किराए में आखिरी बार 2021 में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद ईंधन और संचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन किराया वही बना रहा।
महासंघ ने मांग की है कि—
• ओडनिवरी बसों का किराया 50% तक बढ़ाया जाए
• डीलक्स बसों का किराया 30% तक बढ़ाया जाए

पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल

पिछले 11 दिनों में देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ रहा है।

महंगाई का असर आम जनता पर

ईंधन महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा भी बढ़ा दिया है, जिसका असर अब सीधे रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा है।
• सब्जियों और राशन की कीमतें बढ़ीं
• आने वाले समय में और महंगाई की आशंका
• आम परिवारों पर करीब 1000 रुपये तक अतिरिक्त बोझ बढ़ने का अनुमान

दूध और CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी

महंगाई का असर दूध और CNG पर भी देखा जा रहा है, अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने दूध के दाम करीब 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि चारा, पैकेजिंग और ईंधन लागत बढ़ने से यह फैसला लिया गया है, वहीं CNG की कीमतें भी बढ़कर लगभग 79.09 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जिससे ऑटो और टैक्सी किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

आम जनता पर बढ़ता दबाव

ईंधन और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ रहा है। अगर बस किराया बढ़ता है, तो इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा और यात्रा और महंगी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में रामभद्राचार्य विवाद पर सियासी घमासान, संत समाज और राजनीतिक दल आमने-सामने

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.