CG News: दिल्ली में अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय की बैठक, बस्तर विकास मॉडल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस

CG News: दिल्ली में अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय की बैठक, बस्तर विकास मॉडल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस

CG News: दिल्ली में अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय की बैठक, बस्तर विकास मॉडल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस

CG News: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के विकास मॉडल, विशेषकर बस्तर क्षेत्र और नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ पर चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ की प्रगति की जानकारी दी। बताया गया कि अब तक 21.86 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी की जा चुकी है। दूरदराज गांवों में मेडिकल टीमें पहुंचकर निःशुल्क इलाज और गंभीर बीमारियों की पहचान कर रही हैं, पुराने सुरक्षा कैंपों को अब जन सुविधा केंद्रों में बदला जा रहा है, जहां लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की एक साथ सुविधा मिल रही है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना बताया गया है।

31 योजनाओं पर सरकार का फोकस

जानकारी के अनुसार, बस्तर में 31 सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत भी की जा रही है, जिससे अब मरीजों को रायपुर और बिलासपुर जाने की जरूरत कम होगी।

सुरक्षा और सेवाओं में बदलाव

डायल-112 सेवा के विस्तार और जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन प्रयासों से नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और सुरक्षा दोनों को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है, सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को बस्तर दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान वे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का दौर जारी, 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.