CG News: छत्तीसगढ़ शासन की सरकारी दवाइयाँ खुले में फेंकी मिलीं, जांच के आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ शासन की सरकारी दवाइयाँ खुले में फेंकी मिलीं, जांच के आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ शासन की सरकारी दवाइयाँ खुले में फेंकी मिलीं, जांच के आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां शासन के लोगो लगी सरकारी दवाइयाँ खुले में लावारिस हालत में पाई गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

लोरमी क्षेत्र के बोड़तरा-पथर्रा मार्ग पर बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयाँ बिखरी हुई मिलीं, इन दवाओं पर स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ शासन का लोगो लगा हुआ था, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

बड़ा खतरा टला

इन दवाइयों के खुले में मिलने से
• पशुओं के लिए खतरा
• बच्चों के संपर्क में आने का जोखिम
• सरकारी संसाधनों की बर्बादी
जैसी गंभीर परिस्थितियां बन सकती थीं।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

घटना सामने आते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला शाहा ने मामले को गंभीरता से लिया, उन्होंने तुरंत मौके का निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए।

जांच के आदेश

खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि,
• स्टॉक रजिस्टर की जांच की जाए
• दवाइयाँ किस सेंटर से निकलीं, यह पता लगाया जाए
• पूरी रिपोर्ट जल्द सौंपी जाए

प्रोटोकॉल उल्लंघन पर कार्रवाई

सीएमएचओ ने साफ कहा है कि दवाओं के निस्तारण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह मामला विभागीय लापरवाही की ओर भी गंभीर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें : CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरोज पांडेय का बयान, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, राजनीति में नया युग शुरू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home