CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 1 मई से घर-घर होगा डिजिटल सर्वे
CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें हर परिवार, मकान और बुनियादी सुविधाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
क्या होगा पहले चरण में?
इस चरण को “हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस” कहा जाता है, सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और हर मकान का पूरा विवरण दर्ज करेंगे।
इस बार प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल
इस जनगणना में पहली बार डिजिटल सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
• 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा
• लोग खुद ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी भर सकेंगे
• भरने के बाद यूनिक आईडी मिलेगी
किन जानकारियों की होगी एंट्री?
इस सर्वे में करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं,
• मकान की स्थिति (कच्चा या पक्का)
• उपयोग (रहवासी या व्यवसायिक)
• परिवारों की संख्या
• पेयजल, बिजली, शौचालय
• इंटरनेट, टीवी, कुकिंग फ्यूल
• घर में उपयोग होने वाले वाहन
हर घर बनेगा ‘डिजिटल डॉट’
इस बार हर मकान की जियो-टैगिंग की जाएगी और उसे डिजिटल मैप पर दर्ज किया जाएगा।
इसके फायदे होंगे—
• आपदा में तेजी से राहत
• विकास योजनाओं की बेहतर प्लानिंग
• सड़क, स्कूल, अस्पताल की सटीक योजना
• पलायन और शहरीकरण का सही डेटा
• मतदाता सूची में सुधार
जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना में दी गई सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। इसका उपयोग केवल नीति निर्माण और विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा, जनगणना के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी उपलब्ध रहेगी ताकि किसी भी समस्या का समाधान तुरंत हो सके।