CG News: अंबिकापुर से कोलकाता सीधी फ्लाइट शुरू, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगी बढ़ावा

CG News: अंबिकापुर से कोलकाता सीधी फ्लाइट शुरू, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगी बढ़ावा

CG News: अंबिकापुर से कोलकाता सीधी फ्लाइट शुरू, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगी बढ़ावा

CG News: अंबिकापुर से कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा आज गुरुवार से शुरू हो गई है। एलायंस एयर द्वारा संचालित यह उड़ान सप्ताह में दो दिन – गुरुवार और शनिवार – उपलब्ध रहेगी। इस सेवा से यात्रियों का समय बचेगा और लंबी यात्रा की झंझट से राहत मिलेगी।

दिल्ली की कनेक्टिविटी भी शुरू

इसी सप्ताह एलायंस एयर ने अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा भी शुरू की है। मुख्यमंत्री द्वारा 30 मार्च को इसका वर्चुअल शुभारंभ किया गया था। मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

किराया और बुकिंग

अंबिकापुर-कोलकाता की उड़ान का बेस किराया लगभग 6,000 रुपये है, जबकि अंबिकापुर-दिल्ली की उड़ान का किराया लगभग 6,500 रुपये है। एयरलाइंस की डायनेमिक प्राइसिंग के तहत टिकट की दरें मांग, बुकिंग समय और सीटों की उपलब्धता के आधार पर बदल सकती हैं। यात्रियों को पहले से बुकिंग करने की सलाह दी जाती है।

विंटर शेड्यूल में नई उड़ानें

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर को दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से जोड़ते हुए नई उड़ानों को शामिल किया है। इससे सरगुजा क्षेत्र को सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिल रही है, जिससे यात्रा सरल होगी और व्यापार, शिक्षा व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्रीय विकास पर असर

नई हवाई सेवा से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से इस तरह की कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी। हवाई सेवा शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CG News: कोंडागांव में दोहरी शादी पर विवाद, आदिवासी समाज में नाराजगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *