CG News: कोरबा में हनुमंत कथा से पहले विवाद, प्रशासन ने कराया समझौता

CG News: कोरबा में हनुमंत कथा से पहले विवाद, प्रशासन ने कराया समझौता

CG News: कोरबा में हनुमंत कथा से पहले विवाद, प्रशासन ने कराया समझौता

CG News: कोरबा जिले के ग्राम ढप-ढप में आयोजित हनुमंत कथा के लिए कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन रविवार रात लगभग 8:30 बजे हुआ। उनके रुकने के स्थान अग्रसेन भवन में पहले ही विवाद शुरू हो गया, जिससे आयोजन स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

विवाद की वजह

कार्यक्रम का आयोजन ‘अपना घर सेवा परिवार’ के पार्षद अमरजीत सिंह और उनकी समिति द्वारा किया जा रहा था। विवाद उस समय शुरू हुआ जब महाराज से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पीएसओ बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के बीच बातचीत चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, बसंत अग्रवाल द्वारा अपने खास मेहमानों को प्राथमिकता देना विवाद की मुख्य वजह थी।

शब्दों से मारपीट तक पँहुचा मामला

बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा टूट गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट तक की स्थिति पैदा हो गई। अग्रसेन भवन के भीतर यह हंगामा देख वहां मौजूद भक्त और श्रद्धालु भी हैरान रह गए।

प्रशासन ने कराया समझौता

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत दखल दिया। दोनों पक्षों को शांत कर समझौता कराया गया। इसके बाद, रात लगभग 11 बजे महाराज ने भक्तों से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें : CG News: अप्रैल 2026 में बैंक हॉलिडे: देखिए गुड फ्राइडे और अंबेडकर जयंती सहित छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.