CG News: रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में गैस सिलेंडर विसर्जन कर जताया विरोध

CG News: रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में गैस सिलेंडर विसर्जन कर जताया विरोध

CG News: रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में गैस सिलेंडर विसर्जन कर जताया विरोध

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों और एजेंसियों में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही राज्य सरकार पर भी कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि, आम जनता गैस संकट से जूझ रही है, कार्यकर्ताओं का कहना है कि, गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है.

व्यवस्था सुधार की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि, गैस वितरण व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके, इस विरोध प्रदर्शन में सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, 4.95 लाख परिवारों को मिलेगा आर्थिक संबल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *