CG News: नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन ने रोका

CG News: नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन ने रोका

CG News: नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन ने रोका

CG News: छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन आज 81वें दिन भी जारी है, न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव के लिए निकले थे, हालांकि रास्ते में ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी.

प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोका

मौके पर मौजूद एसडीएम ने बताया कि, अभ्यर्थी पहले से ही बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती, प्रशासन ने चेतावनी दी कि, यदि वे आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

आमरण अनशन का 81वां दिन : दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

24 दिसंबर से जारी आंदोलन

डीएड अभ्यर्थी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, उनकी मुख्य मांग 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की है, अभ्यर्थियों का कहना है कि, इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल 2024 और 26 सितंबर 2025 को आदेश दिए थे, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त 2024 को स्पष्ट निर्देश दिया था कि, 2621 बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों की जगह 2621 डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए.

1326 अभ्यर्थी अब भी नियुक्ति से वंचित

अभ्यर्थियों के अनुसार शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण आज भी 1326 पात्र डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित हैं, उनका आरोप है कि, 2621 पदों पर बिना दस्तावेज सत्यापन के ही कॉमन मेरिट सूची के आधार पर स्कूल अलॉटमेंट कर दिया गया, जिससे कई अपात्र अभ्यर्थियों को भी स्कूल मिल गए.

सरकार से न्याय की मांग

डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि, अदालत के आदेश का पालन करते हुए सभी पात्र उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए, उनका कहना है कि, लंबे समय से संघर्ष के बावजूद अब तक समाधान नहीं निकलना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है.

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में अवैध अफीम की खेती के मामले में प्रशासन सख्त, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home