CG News: दुर्ग में करोड़ों की अवैध अफीम खेती का खुलासा, शिवनाथ किनारे सुनियोजित खेती का पर्दाफाश

CG News: दुर्ग में करोड़ों की अवैध अफीम खेती का खुलासा, शिवनाथ किनारे सुनियोजित खेती का पर्दाफाश

CG News: दुर्ग में करोड़ों की अवैध अफीम खेती का खुलासा, शिवनाथ किनारे सुनियोजित खेती का पर्दाफाश

CG News: दुर्ग जिले के समोदा गांव में शिवनाथ नदी किनारे करोड़ों की अवैध अफीम खेती का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि खेती सुनियोजित और तकनीकी तरीके से की जा रही थी। अलग-अलग चरणों में फसल तैयार की गई थी ताकि कई महीनों तक उत्पादन मिलता रहे। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।

शिवनाथ नदी किनारे सुनियोजित अवैध खेती का खुलासा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और जांच एजेंसियों को हैरान कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि खेती साधारण तरीके से नहीं बल्कि पूरी योजना और तकनीकी समझ के साथ की जा रही थी। अफीम की खेती के लिए शिवनाथ नदी के किनारे स्थित खेतों का चयन सोच-समझकर किया गया था। यह इलाका गांव से काफी दूर है, जिससे यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है और अवैध गतिविधियों को लंबे समय तक छिपाकर चलाना आसान हो जाता है।

 अलग-अलग चरणों में तैयार पौधे

जांच एजेंसियों के अनुसार खेत में करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये की अफीम की फसल तैयार की जा रही थी। खेत में पाए गए पौधों की स्थिति से यह भी पता चला कि खेती को चरणबद्ध तरीके से किया गया था। कुछ पौधे जर्मिनेशन स्टेज में तीन से चार इंच के थे, जबकि कई पौधे वेजिटेटिव, पिलरिंग, फूटिंग और हार्वेस्टिंग स्टेज में पाए गए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि अलग-अलग समय पर फसल तैयार हो और कई महीनों तक लगातार उत्पादन मिलता रहे।

जांच एजेंसियां नेटवर्क की तलाश में जुटीं

इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खेती सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेती के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के पीछे एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ की आवाज बनेगी मजबूत, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा से मिले सीएम साय

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *