CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती से मचा बवाल: भाजपा नेता निलंबित, भूपेश बघेल पहुंचे खेत

CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती से मचा बवाल: भाजपा नेता निलंबित, भूपेश बघेल पहुंचे खेत

CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती से मचा बवाल: भाजपा नेता निलंबित, भूपेश बघेल पहुंचे खेत

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दुर्ग कलेक्टोरेट से करीब 12–15 किलोमीटर दूर स्थित समोदा गांव में मक्के की फसल के बीच अफीम उगाई जा रही थी। इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मक्के के खेत के बीच उगाई जा रही थी अफीम

गांव में बच्चों द्वारा खेत में घुसकर अफीम के बीज तोड़े जाने के बाद यह मामला चर्चा में आया। जब ग्रामीणों को शक हुआ तो ग्राम सरपंच अरुण गौतम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब खेत का निरीक्षण किया तो पता चला कि करीब 9 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।

Durg Sarpanch Accuses BJP Farmer Chief of Opium Farming; Farmer Leader  Denies

दो आरोपी हिरासत में

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना से प्रशासन भी अलर्ट हो गया। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने देर रात समोदा गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

भूपेश बघेल ने किया खेत का दौरा

अफीम की खेती की खबर सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ समोदा गांव पहुंचे। उन्होंने खेतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

कांग्रेस का भाजपा पर हमला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विनायक ताम्रकार किसान मोर्चा के बड़े पद पर रह चुके हैं और पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस तरह की अवैध खेती के जरिए सरकार क्या संदेश देना चाहती है।

भाजपा ने लिया बड़ा एक्शन

मामले में नाम सामने आने के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय ने पत्र जारी कर कहा कि इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, इसलिए तत्काल प्रभाव से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, BJP ने महिला नेतृत्व पर जताया भरोसा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा
panel21.com - panel21 Resources and Information.