CG News: छत्तीसगढ़ में होली पर शराब बिक्री पर रोक, दुकानें रहेंगी बंद

CG News: छत्तीसगढ़ में होली पर शराब बिक्री पर रोक, दुकानें रहेंगी बंद

CG News: छत्तीसगढ़ में होली पर शराब बिक्री पर रोक, दुकानें रहेंगी बंद

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने होली के दिन राज्यभर में शराब बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है, आबकारी विभाग जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगा, इसका मतलब है कि, होली के दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी.

नई आबकारी नीति में बदलाव

नई आबकारी नीति में पहले सात ड्राई डे तय किए गए थे, जिनमें से होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) को हटाने का निर्णय लिया गया था, पहले माना जा रहा था कि, इन दिनों शराब दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन अब सरकार ने होली पर पुनर्विचार करते हुए बिक्री रोकने का निर्णय लिया है.

सामाजिक और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर फैसला

सरकार ने बताया कि, यह कदम सामाजिक और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है, आदेश जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी, बाकी ड्राई डे पूर्व निर्धारित अनुसार लागू रहेंगे.

2026-27 में ड्राई डे की सूची

नए नीति के अनुसार, साल 2026-27 में केवल 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं:
• 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
• 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
• 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
• 18 दिसंबर – गुरु घासी दास जयंती

30 जनवरी को विरोध प्रदर्शन

30 जनवरी, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किया था, उन्होंने इसे गांधी जी के आदर्शों और जनता की भावनाओं के खिलाफ बताया और नियम में तत्काल बदलाव की मांग की.

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सल महासचिव देवजी ने किया आत्मसमर्पण, तेलंगाना पुलिस के सामने 3 साथियों के साथ हथियार सौंपे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home