CG News: 24 फरवरी को आएगा छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट, ‘विजन 2047’ की झलक संभव
छत्तीसगढ़ सरकार 24 फरवरी को अपना नया वार्षिक बजट पेश करेगी। इससे एक दिन पहले, 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी कि इस बार का बजट एक नई थीम के साथ आएगा और दीर्घकालिक विकास लक्ष्य “विजन 2047” को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
20 मार्च तक चलेगा सत्र
बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक प्रस्तावित है, जिसमें 15 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा रखी जाएगी।
किन वर्गों पर रहेगा खास ध्यान?
सरकार का फोकस महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा। बजट के जरिए इन वर्गों के लिए नई योजनाएं या मौजूदा योजनाओं को मजबूत करने के संकेत हैं। साथ ही प्रदेश की आर्थिक रफ्तार तेज करने पर भी जोर रहेगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मिल सकती है प्राथमिकता
सूत्रों के मुताबिक 2026-27 के बजट में अधोसंरचना विकास अहम रहेगा।
संभावित घोषणाओं में शामिल हो सकते हैं:
-
नगर निकाय क्षेत्रों में रिंग रोड निर्माण
-
छोटे शहरों में खेल सुविधाओं का विस्तार
-
विभिन्न जिलों में इंडोर स्टेडियम और खेल परिसरों का निर्माण
-
नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना
खेल और शहरी विकास पर जोर
कुछ नगर पंचायतों में खेल परिसर विकसित किए जा सकते हैं। दुलदुला और पखांजूर जैसे क्षेत्रों में खेल ढांचे को मजबूत करने की तैयारी है। दुर्ग और सारंगढ़ में भी खेल सुविधाओं के विस्तार और नवीनीकरण का प्रस्ताव आ सकता है।
सामाजिक योजनाओं के लिए बड़ा आवंटन संभव
-
आयुष्मान योजना के लिए बड़ी राशि का प्रावधान
-
पीएम सूर्यघर योजना को बढ़ावा
-
जिन जिलों में नालंदा लाइब्रेरी नहीं है, वहां स्थापना की तैयारी
सरकार गैर-जरूरी योजनाओं में कटौती कर विकास और जनहित योजनाओं पर खर्च बढ़ाने की रणनीति अपना सकती है।