CG News: ट्रैफिक TI को चूड़ी-साड़ी भेंट करने पहुंचे NSUI नेता पर FIR, शिक्षा मंत्री के बिना हेलमेट मामले ने पकड़ा सियासी तूल

CG News: ट्रैफिक TI को चूड़ी-साड़ी भेंट करने पहुंचे NSUI नेता पर FIR, शिक्षा मंत्री के बिना हेलमेट मामले ने पकड़ा सियासी तूल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने के प्रकरण ने अब राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इसी सिलसिले में NSUI दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई दुर्ग ट्रैफिक थाना में पदस्थ ट्रैफिक टीआई युवराज साहू के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर की गई है।

मंत्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक थाना पहुंचे थे NSUI कार्यकर्ता

7 फरवरी को एनएसयूआई के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए ट्रैफिक थाना पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जब आम नागरिकों और छात्रों के खिलाफ बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किए जा रहे हैं, तो मंत्री के मामले में नियमों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है।

इसी विरोध के दौरान NSUI नेताओं द्वारा चूड़ी, बिंदी और साड़ी भेंट करने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस ने आपत्तिजनक व्यवहार माना। ट्रैफिक टीआई की शिकायत के आधार पर अगले दिन पुलिस ने केस दर्ज किया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की सुबह दुर्ग शहर विधायक और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले थे। उसी दौरान यातायात जागरूकता अभियान भी चल रहा था। मंत्री बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए, जिसका वीडियो उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हेलमेट नियम पर मंत्री का बयान भी हुआ था वायरल

मामले के तूल पकड़ने पर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हेलमेट नियमों में शिथिलता रहती है। उन्होंने बताया कि वे सुबह करीब 7:10 बजे निकले थे, इसलिए उस समय हेलमेट अनिवार्य नहीं था।

मंत्री का यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद विपक्षी संगठनों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

पुलिस कार्रवाई न होने से भड़का NSUI का विरोध

ट्रैफिक विभाग द्वारा मंत्री के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाने से नाराज होकर एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। 7 फरवरी को वरुण केवलतानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैफिक थाना पहुंचे और प्रतीकात्मक विरोध जताया।

इस दौरान कथित तौर पर टीआई के साथ दुर्व्यवहार हुआ, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने वरुण केवलतानी सहित अन्य पर धारा 126(2)-BNS, 132-BNS, 221-BNS और 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया।

कांग्रेस नेता ने भी उठाए थे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम पर दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ट्रैफिक पुलिस छात्रों और आम लोगों के चालान काट रही है, जबकि शिक्षा मंत्री स्वयं बिना हेलमेट सड़कों पर घूम रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि रोड सेफ्टी अभियान के दौरान इस तरह का आचरण किसी मंत्री को शोभा नहीं देता और कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : राजिम कुंभ में अव्यवस्था पर विधायक का गुस्सा: CEO को लगाई फटकार, बोले- सरकार की साख को नुकसान पहुंचा रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: स्कूलों में अब राष्ट्रगीत और राज्यगीत होंगे अनिवार्य, तीन समय का नया शेड्यूल जारी CG News: रायपुर के पंडरी में बन रहा पीएम एकता मॉल, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा भारत CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी CG News: रायपुर में धान घोटाले की आशंका: 12 समितियों से 6,590 क्विंटल धान गायब, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
panel21.com - panel21 Resources and Information.