CG News : CM साय का संदेश: जागरूकता से ही रुकेगी सड़क दुर्घटनाएं
CG News : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
यातायात नियमों के पालन पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जन जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। यातायात नियमों का पालन ही जनहानि से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चालकों के साथ स्कूटी चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट उपयोग का संदेश दिया।
ग्रामीण बस योजना की शुरुआत
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंडरी स्थित आधुनिक लाइसेंस सेंटर भवन का भूमिपूजन किया। साथ ही ग्रामीण बस योजना के तहत 12 नए मार्गों पर 12 बसों का शुभारंभ किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों में कई परिवार टूट जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की।रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए 4500 पुलिस मितान बनाए गए हैं। इन्हें हेलमेट और फर्स्ट एड किट भी प्रदान की गई है।
समारोह में पुलिस मितान, चिकित्सक, यातायात पुलिस, राहगीरों और अन्य सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया। दुर्घटना में मदद करने वाले राहगीरों को 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट अनिवार्य होने से मोबाइल पर बात करने की आदत कम होगी और कई जानें बचाई जा सकेंगी।
छात्रों की पेंटिंग और मॉडल प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री ने स्कूल और कॉलेज छात्रों द्वारा बनाई गई सड़क सुरक्षा आधारित पेंटिंग और साइंस मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया।