CG News: बस्तर में बाघ की मौजूदगी के बीच फर्जी वीडियो वायरल, वन विभाग अलर्ट

CG News: बस्तर में बाघ की मौजूदगी के बीच फर्जी वीडियो वायरल, वन विभाग अलर्ट

CG News: बस्तर में बाघ की मौजूदगी के बीच फर्जी वीडियो वायरल, वन विभाग अलर्ट

CG News: बस्तर में बाघ की आधिकारिक मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद अब वन विभाग के सामने जंगल से ज्यादा बड़ी चुनौती सोशल मीडिया बन गई है, बीते कुछ दिनों से बाघ को पकड़ने का दावा करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसे विभाग ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

फर्जी वीडियो से फैली दहशत

वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया गया कि, कुरंदी जंगल में वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ लिया है, इस वीडियो के चलते ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बन गया, हालांकि, वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि, इस वीडियो का बस्तर या किसी अन्य वन क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है.

Tiger seen roaming in the forest of Kailashpur, has hunted many cattle | बाघ  की दहाड़ से थर्राया जंगल, भागे ग्रामीण VIDEO: कैलाशपुर फॉरेस्ट रेंज में  घूमता दिखा टाइगर, कई ...

बस्तर में बाघ की वास्तविक स्थिति

वन विभाग के अनुसार, सीतानदी वन्यजीव अभ्यारण से एक बाघ बस्तर क्षेत्र में आया था, तोकापाल ब्लॉक के खंडियापाल गांव में बाघ के पंजों के निशान और कुछ मवेशियों के शिकार के प्रमाण मिले थे, फिलहाल बाघ इंद्रावती टाइगर रिजर्व के इलाके में मूव कर चुका है और उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

वन विभाग की चेतावनी और अपील

एसडीओ जगदलपुर देवलाल दुग्गा ने कहा कि, बाघ से जुड़ी झूठी जानकारी फैलाकर लोगों में डर पैदा किया जा रहा है, ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि, किसी भी वीडियो या सूचना को बिना आधिकारिक पुष्टि के साझा न करें और अफवाहों से बचें.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में ई-मेल धमकी के बाद ट्रक में पटाखे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home