अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव के बीच तेल निवेश पर ट्रंप की बड़ी पहल

अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव के बीच तेल निवेश पर ट्रंप की बड़ी पहल

Washington/Caracas | International News: अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच तेल निवेश को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के तेल क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर अमेरिकी तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है।

100 बिलियन डॉलर निवेश की अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने अमेरिकी तेल कंपनियों से वेनेज़ुएला के ऊर्जा सेक्टर में कम से कम 100 बिलियन डॉलर (करीब 90 लाख करोड़ रुपये) के निवेश का आग्रह किया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह निवेश किसी सरकारी सहायता के तहत नहीं, बल्कि कंपनियों को अपने निजी संसाधनों से करना होगा।

अमेरिका लंबे समय से वेनेज़ुएला के विशाल कच्चे तेल भंडार को रणनीतिक रूप से अहम मानता रहा है। मौजूदा राजनीतिक हालात को अमेरिका संभावित आर्थिक अवसर के तौर पर देख रहा है।

निवेशकों को सुरक्षा का भरोसा

बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल कंपनियों को यह भरोसा भी दिलाया कि यदि वेनेज़ुएला में निवेश किया जाता है, तो अमेरिकी सरकार उनकी सुरक्षा और हितों की रक्षा करेगी। राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा चिंताओं के चलते अब तक कई अमेरिकी कंपनियां वेनेज़ुएला में निवेश से दूरी बनाए हुए थीं।

अभी अंतिम सहमति नहीं

हालांकि, इस बैठक के बाद किसी औपचारिक समझौते या अंतिम फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि बातचीत निर्णायक चरण में है और आने वाले समय में वेनेज़ुएला में निवेश को लेकर कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ेगा असर

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि यदि अमेरिकी कंपनियां वेनेज़ुएला के तेल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश करती हैं, तो –

  • वेनेज़ुएला की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है

  • वैश्विक तेल बाजार में कीमतों और आपूर्ति पर असर पड़ेगा

  • अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देशों के संबंधों में नया मोड़ देखने को मिल सकता है

यह भी पढ़ें: CG News: राइस समिट में सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home