CG News: रायपुर रेलवे कर्मचारी ने पी फिनाइल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर रेलवे कर्मचारी ने पी फिनाइल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर रेलवे कर्मचारी ने पी फिनाइल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर रेल मंडल में एक कर्मचारी ने अधिकारियों से परेशान होकर फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे तुरंत श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। घटना से रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी है और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कर्मचारी ने उठाया गंभीर कदम

रायपुर रेल मंडल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपनी समस्याओं के समाधान न होने से मानसिक रूप से व्यथित होकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। समय रहते अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल की है।

शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई

जानकारी के अनुसार कर्मचारी अपनी मांगों और परेशानियों को लेकर वरिष्ठ डीपीओ से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने का अवसर नहीं दिया गया। इसके बाद वे एपीओ से मिले, परंतु वहां भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे व्यथित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

कर्मचारियों में नाराजगी 

इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि अधिकारियों का लापरवाह रवैया कर्मचारी को इस स्थिति तक ले गया। कर्मचारियों ने जांच कर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। गोपनीयता के हित में कर्मचारी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

यह भी पढ़े: CG  News: नई टीम में महिला और युवा नेताओं को मिली प्रमुख जिम्मेदारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home