CG News: सहकारी बैंक कर्मियों का आन्दोलन, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

CG News: सहकारी बैंक कर्मियों का आन्दोलन, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

CG News: सहकारी बैंक कर्मियों का आन्दोलन, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में वेतनवृद्धि को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आन्दोलन शुरू कर दिया है, 29 अक्टूबर 2025 से चरणबद्ध तरीके से चल रहे इस विरोध ने अब उग रूप ले लिया है, कर्मचारियों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर बैंक मुख्यालय और सभी शाखा कार्यालयों के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और शासन – प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया.

कर्मचारियों की प्रमुख मांग

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं कि, वर्ष 2021 से लंबित वार्षिक वेतनवृद्धि को शीघ्र लागू किया जाए, कर्मचारियों का कहना है कि, बार – बार निवेदन और ज्ञापन देने के बाद भी अब तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, उन्होंने बताया कि, उच्च न्यायालय ने 19 फरवरी 2025 को जारी आदेश में बैंक प्रबंधन को 90 दिनों के अन्दर लंबित वेतनवृद्धि भुगतान के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया, कर्मचारियों का कहना है कि, जब तक शासन स्तर पर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, वे आन्दोलन वापस नहीं लेंगे, उनका कहना है कि, यह आन्दोलन केवल वेतन का नहीं, बल्कि सम्मान और न्याय का सवाल है.

बैंक कर्मचारियों ने 29 अक्टूबर से विरोध की शुरुआत की और 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आन्दोलन के रूप में काली पट्टी बंधकर काम किया, इसके बाद 3 से 5 नवंबर तक उनके द्वारा कलमबंद आन्दोलन और नारे बाजी की गई और अब आज यानी 6 नवंबर को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, इसके बाद 7 से 11 नवंबर तक नोडल कार्यालय जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की जातीं हैं तो, 12 नवंबर से पूरे जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रचार, 55 नेताओं ने ली जिम्मेदारी

Related Post

Latest News
CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट CG News: BSP की जमीन पर सालों से कारोबार करने वालों को नहीं मिला कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 याचिकाएं की खारिज CG News: पीएम मोदी और CEC पर अमित जोगी के विवादित वीडियो से सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की CG News: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली ले जाकर होगी पूछताछ CG News: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी, प्रत्यर्पण की शर्तों पर विवाद
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home