CG News: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की शुरुआत, हितग्राहियों को मिलेगा बोनस

CG News: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की शुरुआत, हितग्राहियों को मिलेगा बोनस

CG News: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की शुरुआत, हितग्राहियों को मिलेगा बोनस

CG News:  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के साथ मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की भी शुरुआत हो गई है, इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के जो लाभार्थी 18 महीने में अपने आवास का निर्माण पूरा कर लेंगें, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से 32,850 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा, केंद्र सरकार से आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद योजना का क्रियान्वन शुरू कर दिया गया है.

100 करोड़ रूपए बजट का प्रावधान

राज्य सरकार द्वारा लागू की गई इस नई योजना के लिए 100 करोड़ रूपए का बजट का प्रावधान किया गया है, मुख्यमंत्री की पहल पर इसे महिलाओं और शहरी गरीबों के स्वामित्व वाले घरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है, राज्य के 141 निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11,282 आवास बनाए जाने हैं.

चार किस्तों में दी जाएगी राशि

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के अलग – अलग चरण में चार किस्तों में यह राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, प्रत्येक चरण में आवंटित राशि का 70 % उपयोग होने के बाद निर्धारित किए गए फार्मेट में उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के बाद हीं अगली क़िस्त दी जाएगी.

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.