CG News: महतारी वंदन योजना से हजारों महिलाएं वंचित, पुनः जोड़े गए नाम
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की लगभग 77 हजार महिलाएं अक्टूबर 2025 की शुरुआत में महतारी वंदन योजना से वंचित हो गई थीं, इससे महिलाओं में हडकम्प की स्थिति निर्मित हो गई, इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं को ई – केवाईसी के लिए प्रेरित किया गया, जिसके बाद महिलाएं संबंधित बैंक पहुंची और बैंक अकाउंट अपडेट करवाए.
35 हजार महिलाओं की मिली रुकी हुई राशि
महिलाओं के अकाउंट और आधार को अपडेट कराने के लगभग 10 दिन बाद हीं 35 हजार महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की रुकी हुई राशि 28 से 30 तारीख के बीच डाली गई, इसके अलावा अन्य बची हुई महिलाओं की बैंक व आधार अपडेट की प्रक्रिया जारी है, प्रक्रिया पूर्ण होते हीं महिलाओं के खाते में योजना की रुकी हुई राशि भेज दी जाएगी.
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से योजना की ई – केवाईसी करवाने की तैयारी में हैं, इस योजना की ई – केवाईसी के तहत महिलाओं को बैंक जाकर अकाउंट, आधार कार्ड और पैन कार्ड अपडेट करवाना होगा, इसके अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के घर पहुंचकर लाइव फोटो ली जाएगी और उनके लोकेशन की जियो टैगिंग की जाएगी, इस प्रक्रिया में जिले की सभी हितग्राहियों को शामिल किया जाएगा, राज्य सरकार लगभग 20 महीने बाद सभी हितग्राहियों की जांच करने की तैयारी में है.