CG News: 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनामी नक्सली भी शामिल

CG News: 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनामी नक्सली भी शामिल

CG News: 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनामी नक्सली भी शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है,क्षेत्र में सक्रिय सीसी मेंबर रामधेर ने अपने करीब 50 नक्सली साथियों के साथ महला कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया है, इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था, पखांजूर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महला कैंप में सुबह से ही इस आत्मसमर्पण को लेकर हलचल बनी हुई थी, जहां सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई.

इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

रामधेर लंबे समय से उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था और संगठन में उसका प्रभाव काफी गहरा था, लेकिन अब उसने हिंसा और नक्सली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया है, खास बात यह है कि उसने यह कदम अकेले नहीं, बल्कि अपने 50 साथियों के साथ मिलकर उठाया है, जो नक्सल प्रभावित इलाकों में एक बड़ी सकारात्मक पहल मानी जा रही है,इससे पहले 17 अक्टूबर को बस्तर पुलिस लाइन ग्राउंड में 210 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया था, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए थे.

इस सामूहिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ माओवादी नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश उर्फ सतीश, भास्कर उर्फ राजमन मंडावी, रनिता, राजू सलाम, धन्नू वेट्टी उर्फ संतू और क्षेत्रीय समिति सदस्य रतन एलम ने भी नक्सली जीवन को त्यागने की घोषणा की थी, उन्होंने सुरक्षा बलों को कुल 153 हथियार सौंपे थे, जिनमें 19 AK-47, 17 SLR, 23 INSAS राइफल, 1 INSAS LMG, 36 .303 राइफलें, 4 कार्बाइन और 11 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर शामिल थे,इस आत्मसमर्पण को सरकार की “मुख्यधारा में लौटो” नीति की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास योजनाओं का लाभ देकर उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, महला कैंप में हुए इस आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च अभियान भी तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें : CG News: विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर,सरकार ने लागू की श्रेष्ठ योजना

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home