CG News: रायपुर में थाने के सामने बुजुर्ग का बड़ा कदम, परिवार का हाल बेहाल

CG News: रायपुर में थाने के सामने बुजुर्ग का बड़ा कदम, परिवार का हाल बेहाल

CG News: रायपुर में थाने के सामने बुजुर्ग का बड़ा कदम, परिवार का हाल बेहाल

CG News: रायपुर में 55 वर्षीय राजेश श्रीवास ने महिला थाना के सामने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का कहना है कि नशे की आदत से वह बार-बार विवाद करता और धमकी देता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए पुरा मामला

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को चंगोराभाठा इलाके के 55 वर्षीय राजेश श्रीवास ने महिला थाना के सामने कीटनाशक की पूरी बोतल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना से पुलिस और आम लोग सकते में आ गए। बुजुर्ग को फौरन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे की लत और धमकियों का आरोप

परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजेश की नशे की लत के कारण घर में अक्सर विवाद होते रहते हैं। बहू ने बताया कि वे कई बार घरेलू झगड़े के दौरान धमकियां देते हैं और पुलिस थाने में शिकायत करने की धमकी भी देते हैं। बुजुर्ग पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं और घर में पेट्रोल जैसी खतरनाक चीजें रख चुके हैं।

परिजनों ने दिया अपना बयान

घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुँचाया और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि राजेश ने जहर पीने से पहले परिवार को धमकी दी थी कि “आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा।” पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े: Bihar News:  तेजस्वी यादव का बयान , सियासी बहस का केंद्र

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.