Bihar News: बिहार दौरे से लौटे डिप्टी सीएम, बिहार चुनाव पर कही बड़ी बात

Bihar News: बिहार दौरे से लौटे डिप्टी सीएम, बिहार चुनाव पर कही बड़ी बात

Bihar News: बिहार दौरे से लौटे डिप्टी सीएम, बिहार चुनाव पर कही बड़ी बात

Bihar News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिहार दौरे से राजधानी रायपुर वापस लौट आएं हैं, इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार चुनाव और नक्सलियों के आत्मसमर्पण जैसे कई मुद्दों पर बयान दिए.

डिप्टी सीएम का बिहार चुनाव पर बयान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि, वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिहार दौरे पर गए थे, वहाँ वे छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन के नामांकन में शामिल हुए, डिप्टी सीएम ने कहा कि, वहाँ हमने जनसभा की और जनसभा में जो भीड़ आ रही थी और उनमें जो उत्साह था, वह स्पष्ट करता है कि, बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश में बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण पर कहा कि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है, केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि, बस्तर में ऑपरेशन चलेगा, सुरक्षा बलों के जवान अंदरूनी इलाकों में काम कर रहे हैं, हम तेज गति से बस्तर को नक्सल मुक्त करने की दिशा में अग्रसर हैं और मार्च 2026 तक देश नक्सल मुक्त होगा.

यह भी पढ़ें : Bihar News:  तेजस्वी यादव का बयान , सियासी बहस का केंद्र

Related Post