CG News: छत्तीसगढ़ में भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रतिबंधित , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश
CG News: इस समय पूरे देश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेकर चर्चा की जा रही है, क्योंकि इसे पीने से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है, इसलिए इस सिरप को कई राज्यों में बैन कर दिया गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इस सिरप को बैन कर दिया गया है ।
कफ सिरप की जांच
इस कफ सिरप का निर्माण तमिलनाडु कांची पुरम में स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी में होता है, मामले सामने आने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सिरप के जांच के आदेश दिए, आदेश के बाद सिरप की जांच की गई और जांच में कोल्ड्रिफ कफ में अत्याधिक मात्रा में डाइएथिलीन ग्लाईकॉल पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, सिरप में हानिकारक तत्व पाए जाने के बाद इसके निर्माण पर रोक लगा दी गई है और इसकी बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है |
स्वास्थ्य विभाग ने सिरप की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है, इस बारे में छत्तीसगढ़ के दवा कारोबारी ने बताया कि,प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की सप्लाई नहीं है और न हीं कम्पनी का कोई गोदाम है, लेकिन जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, इस सिरप की बिक्री पर आधिकारिक तौर पर रोक लगा दी गई है |