CG News: जिला शिक्षा विभाग द्वारा दो शिक्षक निलंबित, आचरण उल्लंघन का आरोप
CG News :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर शिक्षकों की गैर – जिम्मेदारी का नया मामला सामने आया है, जिसमें दो शिक्षकों को विद्यालय में आचरण नियम का उल्लंघन करने और स्टाफ के बीच तनाव उत्पन्न को लेकर निलंबित किया गया है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड है, जहां पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है, शिक्षक एलबी प्रफुल्ल साहू पर आरोप है कि,उन्होंने त्रैमासिक परीक्षा के दौरान दौरान एक छात्र से अपना मोबाइल लेकर वीडियो और फोटो बनवाए और पढ़ाई के समय हारमोनियम भी बजाने की बात सामने आई, साथ हीं उन्होंने सहकर्मी शिक्षिका श्रुति मिश्रा पर टिप्पणी भी की, जो कि अत्यंत गंभीर कृत्य है |
वहीं अन्य शिक्षिका एलबी सीमा शर्मा पर आरोप है कि,वे मध्यान्ह भोजन की प्रभारी थी, लेकिन उनके द्वारा बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं दिया गया और न हीं निर्धारित मेनू के हिसाब से खाना बनवाया गया, इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, साथ हीं जांच में यह भी सामने आया कि, दोनों शिक्षक स्टाफ रूम छोड़कर अलग कक्ष में बैठते थे, उनके इस व्यवहार से विद्यालय का वातावरण दूषित हुआ और स्टाफ के बीच भी तनाव का माहौल उत्पन्न हुआ |
मामला सामने आने पर संभागीय संयुक्त संचालक ने आदेश दिया कि, यह व्यवहार न केवल शासकीय कार्य के प्रति गैर जिम्मेदारी है, बल्कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन भी है, इसलिए दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए |