CG News: पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, आरोपी फरार
CG News :छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवकों की मौके पर हीं मौत हो गई , हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंदगांव का है, जहां आज सुबह दो बाइक सवार युवक मां बमलेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज रफ़्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि,दोनों युवकों की मौके पर हीं मौत हो गई,आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी |
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की, लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है |