CG News: तरीघाट गाँव में मिट्टी कटाव की समस्या गंभीर,प्रशासन नदारद

CG News: तरीघाट गाँव में मिट्टी कटाव की समस्या गंभीर,प्रशासन नदारद

CG News: तरीघाट गाँव में मिट्टी कटाव की समस्या गंभीर,प्रशासन नदारद

CG News: छत्तीसगढ़ में कई प्राचीन धरोहर हैं,जिनमें से एक है, दुर्ग जिले में स्थित तरीघाट गाँव , जो 2500 साल पुराना गाँव है और छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता का गवाह है, लेकिन आज वो गाँव खतरे में है,क्योंकि वहाँ मिट्टी कटाव की समस्या गंभीर हो गई है, लेकिन प्रशासन की तरफ से इस समस्या को लेकर कोई समाधान नहीं किया गया |

खतरे में प्राचीन सभ्यता

इतिहासकार बताते हैं कि,तरीघाट गाँव कभी व्यापारिक कार्यों का प्रमुख केंद्र था, लेकिन भीषण अग्निकांड से यह नष्ट हो गया, यहाँ विष्णु की मूर्ति, महामाया मंदिर जैसे धर्म प्रतीक और अन्य धार्मिक प्रतीक पाए गए हैं, जो कुषाण, सातवाहन और इंडो -यूनानी काल से सम्बंधित हैं ,लेकिन तरीघाट गाँव में खारुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से मिट्टी कटाव की समस्या भी तेज हो गई है, वहीं स्टॉप डैम की वजह से भी 40 फीट तक की जमीन बह चुकी है और इस बार भारी बारिश की वजह से कटाव बेहद तेज है|

 

वहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि,इस बार मिट्टी कटाव की समस्या बेहद तेज है, यह कटाव गाँव तक पंहुच चुका है और अगर समय रहते इस पर कार्य नहीं किया गया तो अगले दो – तीन सालों में पानी गाँव की बस्तियों तक पंहुच सकता है, वहीं सरपंच चन्द्रिका साहू ने भी डैम के निर्माण पर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि,डैम पर पीचिंग का काम कुछ ऊंचाई तक हीं किया गया था, अगर यह 40 -50 फीट तक किया जाता तो कटाव की समस्या नहीं होती ,साथ हीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, इस बारे में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से भी बात की गई ,इस पर उन्होंने कहा है की जल संसाधन से सर्वे कराया जाएगा और रिटेनिंग वॉल और अन्य संरचना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा |

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home