CG News :ट्रक ने मारी पुलिस आरक्षक को टक्कर, इलाज के दौरान मौत
CG News :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ड्यूटी पर जा रहे पुलिस आरक्षक को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पुलिस आरक्षक को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अंबिकापुर – बिलासपुर मार्ग पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पुलिस आरक्षक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि, उनका हेलमेट छिटककर गिर गया और आरक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, घटना के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया |
इलाज के दौरान मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, आरक्षक को गंभीर चोटें आईं थीं , जिस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं आरक्षक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है |