CG News: नशे में पिता ने बेटे को बेरहमी से पीटा ,इलाज के दौरान मौत
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , जहां नशे में धुत पिता ने अपने दो साल के बेटे की हत्या कर दी और हत्या के बाद खुद हीं पत्नी को इसकी जानकारी दी |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है, जहां आपसी विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी विनीता सिंह अपने दो साल के बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई थी ,लेकिन कुछ दिन पहले पति जुगलाल सिंह बेटे को वापस ले आया , लेकिन 16 सितम्बर की दोपहर हर्षित बाहर खेल रहा था, इसी बीच पति जुगलाल सिंह शराब के नशे में आया और बेटे को बेरहमी से पीटा,जिससे हर्षित बेहोश हो गया ,इस घटना की जानकारी जुगलाल सिंह ने स्वयं पत्नी विनीता को दी, जिसके बाद विनीता और अन्य परिजन वहाँ पंहुचे और बेटे को अस्पताल ले गए |
हत्या का केस दर्ज
घटना के बाद परिजन हर्षित को करजी हॉस्पिटल लेकर गए ,जहां से उसे अंबिकापुर हॉस्पिटल रेफ़र कर दिया गया, लेकिन वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया, घटना की सूचना पुलिस को दी गई , जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर, शव परिजनों को सौंप दिया गया |