CG NEWS :छत्तीसगढ़ में ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

 CG NEWS :छत्तीसगढ़ में ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

 CG NEWS :छत्तीसगढ़ में ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

CG NEWS :छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस व प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और घटना की मर्ग कायम कर जांच कर रही है |

जानकारी के मुताबिक

घटना, राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है,जहाँ दीवानभेड़ी गाँव में काकरिया राइस मिल स्थित है,वहीं रोड से लगा हुआ प्रांजल साहू का घर है, घटना मंगलवार की है, प्रांजल घर के बाहर खेल रहा था,इसी दौरान शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने उसे रौंद दिया ,हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई, इससे गुस्से परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई की ,इसके बाद ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया|

पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची,वहीं मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगा दिया गया व 3 घंटे धरना प्रदर्शन किया गया, इसके बाद वहां पर एसडीएम ,थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पहुंचे और प्रशासन द्वारा तत्काल 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई, वहीं राइस मिल मालिक ने भी मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है |
इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन बंद कर दिया,वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, और पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि राइस मिल प्रबंधन व ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं |

Related Post

Latest News
CG News: हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: स्कूलों में अब राष्ट्रगीत और राज्यगीत होंगे अनिवार्य, तीन समय का नया शेड्यूल जारी CG News: रायपुर के पंडरी में बन रहा पीएम एकता मॉल, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा भारत CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी CG News: रायपुर में धान घोटाले की आशंका: 12 समितियों से 6,590 क्विंटल धान गायब, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
panel21.com - panel21 Resources and Information.