CG News : छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने लगाई फांसी

CG News : छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने लगाई फांसी

CG News : छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने लगाई फांसी

CG News : छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर 22 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कई घंटे तक जिंदगी से संघर्ष करने के बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

गंगा मालनपुर निवासी रानी कुशवाह आंगनवाड़ी में काम करती थीं। बीते दिन ड्यूटी से लौटने के बाद वह डिप्रेशन में दिखाई दीं और कमरे में जाकर फांसी पर झूल गईं। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और बहोड़ापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

6 महीने से चल रहा था उत्पीड़न

परिजनों के अनुसार, गांव का युवक मनीष कुशवाह बीते 6 महीनों से रानी को परेशान कर रहा था। वह उसके साथ छेड़छाड़ करता और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। मानसिक रूप से प्रताड़ित रानी ने 15 दिन पहले अपनी मां के साथ थाने में शिकायत की थी।

राजीनामा कराकर दबा दिया गया मामला?
परिजनों का आरोप है कि थाने में आवेदन के बावजूद, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय सामाजिक दबाव में आकर राजीनामा करवा दिया। इसके बाद भी आरोपी युवक ने उत्पीड़न जारी रखा। अगर समय पर कठोर कार्रवाई होती, तो शायद आज रानी जिंदा होती।

पुलिस का जवाब
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि “जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Related Post