CG News : छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए राहत की सौगात: दुर्ग-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 जुलाई से
CG News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और पटना के बीच 6 जुलाई से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन मानसून सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प और सुविधा मिल सके।
इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 2 एसी थ्री, 13 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एलआरडी कोच शामिल हैं। कुल 1008 बर्थ की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रेन में बेहतर सुविधा के साथ चार अतिरिक्त जनरल कोच भी लगाए गए हैं।
छत्तीसगढ़-बिहार रेल यात्रियों को राहत
स्पेशल ट्रेन 08795 नंबर के साथ 6, 13, 20 और 27 जुलाई को हर रविवार और सोमवार को दोपहर 1:15 बजे दुर्ग से पटना के लिए रवाना होगी। वहीं, 08796 नंबर की यह ट्रेन 7, 14, 21 और 28 जुलाई को शाम 5:15 बजे पटना से दुर्ग के लिए चलेगी।
ट्रेन को इस दौरान 27 प्रमुख स्टेशनों पर रुकवाया जाएगा, जिनमें रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, छपरा, मधुपुर, किऊल, मोकामा, पटना साहेब, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना शामिल हैं।
दुर्ग-पटना ट्रेन का संचालन शुरू
दुर्ग से चलने वाली ट्रेन, बिलासपुर स्टेशन पर 2 घंटे 40 मिनट के सफर के बाद शाम 3:55 बजे पहुंचेगी। वहीं, पटना से रवाना होने वाली ट्रेन लगभग 23 घंटे 10 मिनट की यात्रा पूरी कर शाम 7 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेन की टाइमिंग या किसी भी प्रकार के बदलाव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से जानकारी प्राप्त करें।