CG News : रायपुर: बैडमिंटन खेलते हुए युवक की दुखद मौत, हार्ट अटैक की आशंका

CG News : रायपुर: बैडमिंटन खेलते हुए युवक की दुखद मौत, हार्ट अटैक की आशंका

CG News : रायपुर: बैडमिंटन खेलते हुए युवक की दुखद मौत, हार्ट अटैक की आशंका

CG News : रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय एक 35 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। माना जा रहा है कि युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिमांशु श्रीवास्तव (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सेक्टर-4 भिलाई का रहने वाला था और रायपुर के खुशी इंक्लेव, अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। हिमांशु शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।शुक्रवार सुबह करीब 6-7 बजे, हिमांशु सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी पहुंचे। वहां अन्य खिलाड़ी बैडमिंटन का अभ्यास कर रहे थे। हिमांशु ने भी उनके साथ खेलने की इच्छा जताई और कुछ देर तक बैडमिंटन खेला।

खेलने के बाद, वे आराम करने के लिए कोर्ट से बाहर आकर ज़मीन पर बैठ गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ देर बाद वे अचानक मुंह के बल गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे। उन्हें तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका और जांच

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और प्रारंभिक आशंका हार्ट अटैक की जताई जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटा रही है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या होता है हार्ट अटैक?

हमारे हृदय को तीन तरफ से रक्त की आपूर्ति होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है। 40% तक का ब्लॉकेज आमतौर पर ज़्यादा समस्या पैदा नहीं करता। लेकिन जब यह ब्लॉकेज 70% से ज़्यादा बढ़ जाता है, तो हृदय का रक्त प्रवाह धीमा पड़ जाता है और रक्त की पंपिंग बंद हो जाती है। इसी स्थिति को हार्ट अटैक कहते हैं।

भारत में इस वक्त दिल की बीमारियों और डायबिटीज की महामारी चल रही है, और चिंताजनक बात यह है कि युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में यह देखने को मिला है कि बिना किसी पूर्व लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आता है और अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो जाती है।
हालांकि, कई मामलों में हार्ट अटैक से पहले कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे:

• सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न
• एसिडिटी जैसा महसूस होना
• बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना
• सांस फूलना

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि युवाओं में भी हृदय संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home