CG News : डीएमएफ घोटाला: चार अफसर गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का आरोप

CG News : डीएमएफ घोटाला: चार अफसर गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का आरोप

CG News : डीएमएफ घोटाला: चार अफसर गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का आरोप

CG News : छत्तीसगढ़ में डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) फंड घोटाले के मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने चारों को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

गिरफ्तार अफसरों के नाम:

1. भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन डीएमएफ नोडल अधिकारी, जिला कोरबा
2. भूनेश्वर सिंह राज – रिटायर्ड जनपद सीईओ, जिला कोरबा
3. राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद सीईओ, जिला कोरबा
4. वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद सीईओ, जिला कोरबा

क्या है मामला?

इन सभी अधिकारियों पर DMF फंड के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खनिज क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं | कई योजनाओं को बिना काम किए ही कागजों में पूर्ण दिखाया गया, और ठेकों के आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती गई।
EOW ने दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और फर्जी भुगतान से संबंधित पुख्ता साक्ष्य जुटाकर इन अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

रिमांड में हो सकते हैं बड़े खुलासे

चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान इन अफसरों से पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य अधिकारियों, ठेकेदारों और नेताओं की भूमिका भी सामने आ सकती है। फिलहाल एजेंसियां सभी संभावित संदिग्धों की जांच में जुटी हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home