CG News :गौरेला में ACB की कार्रवाई: रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ पकड़ा गया, दूसरा फरार

CG News :गौरेला में ACB की कार्रवाई: रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ पकड़ा गया, दूसरा फरार

CG News :गौरेला में ACB की कार्रवाई: रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ पकड़ा गया, दूसरा फरार

CG News : छत्तीसगढ़ के गौरेला तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक (RI) को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वहीं दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। यह कार्रवाई जमीन से संबंधित कार्यों में रिश्वत की मांग को लेकर की गई, जिसमें 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

जानिए पूरी बात

शिकायतकर्ता रंजीत सिंह राठौर (30) ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी हैं। उन्होंने ACB को बताया कि राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली जैसे कार्यों के बदले पैसे मांग रहे थे। चार महीने से दोनों अधिकारी उन्हें सिर्फ टाल रहे थे और रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे।

ACB ने पूरी योजना के साथ ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने संतोष चंद्र सेन को 50 हजार रुपए सौंपे, ACB टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया।

जिले में इस साल की दूसरी ACB कार्रवाई

उसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कार्रवाई की भनक लगते ही चुपचाप भागते हुए नजर आता है। यह जिले में इस साल की दूसरी ACB कार्रवाई है। इससे पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। फिलहाल ACB की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home