CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं के साथ आत्मीय संवाद, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर एक मजबूत कदम
CG News : नवा रायपुर में आयोजित “विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और विकास में उनकी सक्रिय भूमिका पर ज़ोर दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा “हमारी सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप प्रमोशन और औद्योगिक कनेक्टिविटी के ज़रिए हम उन्हें सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और राज्य के समग्र विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।
नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। हमारा लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद का पूरी तरह समूल नाश किया जाए।”
उन्होंने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ शांत, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश के रूप में एक नई पहचान बनाएगा।
निवेश और विकास की नई नीति
राज्य के आर्थिक विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है, जिसके ज़रिए अब तक करोड़ों रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि —”हमारा उद्देश्य सिर्फ निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं को उनके गृह राज्य में रोज़गार उपलब्ध कराना भी है।”
विकसित छत्तीसगढ़ — साझा विज़न
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी साझा किया कि “विकसित छत्तीसगढ़” का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस विजन में सहभागी बनें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।