CG News: UPSC CDS और NDA परीक्षा 2026: रायपुर में 12 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा, जानें पाली और समय
CG News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित CDS परीक्षा 2026 जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों की जानकारी
• राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक
• पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शांति नगर
• पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज, बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक
इन केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
NDA परीक्षा 2026: दो पालियों में आयोजित
NDA परीक्षा 2026 जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्र:
• लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गुरुकुल परिसर
• स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, लालपुर
• डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
• रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुढियारी
• श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
इन केंद्रों पर सुरक्षा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं।
अभ्यर्थियों से अपील
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें और सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा निर्बाध और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।